फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Faridabad team brought glory to the district at the state level under the Nipun Haryana Mission.

Faridabad News: निपुण हरियाणा मिशन में फरीदाबाद टीम ने राज्य स्तर पर बढ़ाया जिले का गौरव

Wed, 02 Sep 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The Faridabad team brought glory to the district at the state level under the Nipun Haryana Mission.
- नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षण सामग्री की प्रस्तुति को मिली सराहना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत फरीदाबाद जिले की टीम ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपने नवाचारों और प्रभावी शिक्षण विधियों का प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया। एफएलएन समन्वयक मनमोहन के मार्गदर्शन में टीम का प्रतिनिधित्व रेखा कादियान, रचना और राजलक्ष्मी ने किया।

टीम ने कक्षा-कक्ष में बच्चों के सीखने को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने के लिए तैयार विभिन्न शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) और गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों को प्रस्तुत किया। इन नवाचारों का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है। कार्यक्रम में इन प्रयासों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल डांडा के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया। शिक्षा विभाग के नवाचारों की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
विज्ञापन


डीईओ अंशु सिंगला और डीईईओ बसंत कुमार ढिल्लो ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देते हैं और अन्य शिक्षकों को भी नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed