फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The family was sleeping, suddenly part of the roof collapsed, no one was injured

Faridabad News: सो रहा था परिवार, अचानक गिरा छत का हिस्सा, कोई हताहत नहीं

Wed, 22 May 2024 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
The family was sleeping, suddenly part of the roof collapsed, no one was injured
केएलजे सोसाइटी में आए दिन गिर रहा प्लास्टर, लोगों में भय का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित केएलजे सोसाइटी में बुधवार अल सुबह बड़ा हादसा टल गया। फ्लैट में अचानक छत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। उस दौरान पूरा परिवार सो रहा था, घटना के बाद से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। लोगों के मुताबिक सोसाइटी में आए दिन प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन बिल्डर मरम्मत के नाम पर आनाकानी कर रहा है।

लोगों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 500 फ्लैट्स हैं। साल 2018 से लोग यहां रह रहे हैं। सोसाइटी में सुविधाओं का अभाव है। लोग पेयजल और बिजली संकट से तो जूझ ही रहे हैं। अब प्लास्टर गिरने की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे लोगों के बीच भय का माहौल है। स्थानीय निवासी नरवीर यादव ने बताया कि सोसाइटी के लोगों की बार-बार शिकायत के बाद भी बिल्डर सुनवाई नहीं कर रहा है, जिससे आए दिन घटनाएं बढ़ रही हैं। लंबे समय से सोसाइटी में मरम्मत नहीं हुई है। सभी प्रकार के मेंटेनेंस चार्ज देने के बाद भी लोग सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। बिल्डर की लापरवाही अब लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

------
नीचे सो रही 9 वर्षीय बच्ची, बाल-बाल बचीं
सोसाइटी के बी ब्लॉक ए-7 फ्लैट नंबर-303 निवासी प्रीति ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण पूरा परिवार ड्राइंग रूम में सो रहा था। अचानक सुबह करीब 4 बजे तेज आवाज आई। सभी उठ गये देखा तो छत का हिस्सा गिरा था। राहत की बात तो यह है नीचे सो रही 9 वर्षीय बच्ची को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई। प्रीति ने बताया कि लगभग एक साल पहले ही वह सोसाइटी में शिफ्ट हुई हैं, बिल्डर ने फ्लैट बेचते समय क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई थी, लेकिन खराब गुणवत्ता का सामान इस्तेमाल होने के कारण यह घटना हुई है। सोसाइटी के मुख्य ग्रुप में कई लोगों ने बताया कि आए दिन ऐसे घटनाएं होती रहती हैं। बिल्डर को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फ्लैट की कराई जाएगी मरम्मत
केएलजे डेवलपर के प्रतिनिधि पीके सिंह ने बताया कि सोसाइटी में पहली बार ऐसी घटना हुई है। लोगों ने इस संबंध में शिकायत दी है, फ्लैट की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed