{"_id":"6adbbacc304b26265c0d1e25","slug":"the-fair-was-full-of-excitement-people-enjoyed-shopping-and-cultural-programs-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83571-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेले में उमड़ी रौनक, खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेले में उमड़ी रौनक, खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया लुत्फ
विज्ञापन
सूरजकुंड दिवाली मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने जमकर किया नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड दिवाली मेले के पहले ही दिन लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेला देखने के लिए फरीदाबाद के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें स्कूली बच्चे, परिवार और आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल रहे। मेले में रंग-बिरंगे स्टॉल, हस्तशिल्प और विभिन्न उत्पादों ने लोगों का ध्यान खींचा।
इसके साथ ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया और चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मेले में पहुंचे लोगों ने अलग-अलग स्टॉल पर जाकर उत्पादों को देखा और अपनी पसंद की चीजों की खरीदारी की। हस्तनिर्मित वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह नजर आया। कई परिवारों ने मेले में घूमने के साथ खरीदारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। पहले दिन ही मेले में रौनक नजर आने से दुकानदारों और कलाकारों में भी उत्साह दिखाई दिया।
मेले में घूमकर बहुत अच्छा लगा। यहां कई तरह के उत्पाद देखने को मिले और माहौल भी काफी शानदार है।
- रीया, गुरुग्राम
सजावट, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षक हैं। भारतीय कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली।
- पलक, बल्लभगढ़
ढोल-नगाड़ों की थाप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मेले का आनंद बढ़ा दिया। घूमने के लिए यह अच्छा अवसर है।
- दिपांशी बतरा, गुरुग्राम
खरीदारी के लिए कई विकल्प हैं। यहां मनोरंजन के साथ अलग-अलग उत्पादों को करीब से देखने का मौका मिला।
- साक्षी, एनआईटी तीन