फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The fair is providing a world-class platform to artists: Manohar Lal

कलाकारों को विश्व स्तरीय मंच प्रदान कर रहा मेला:मनोहर लाल

Sun, 15 Feb 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The fair is providing a world-class platform to artists: Manohar Lal
सांस्कृतिक संध्या में गूंजा संगीत, केंद्रीय मंत्री ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में शुक्रवार शाम मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम ने दर्शकों को संगीत की रंगीन दुनिया में डुबो दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य चौपाल पर बड़ी संख्या में जुटे दर्शकों के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सूरजकुंड मेला कलाकारों को विश्व स्तरीय मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल देशभर के शिल्पकारों को पहचान दिला रहा है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उनके संबोधन के दौरान कलाकारों और दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण गायक अनुज शर्मा की प्रस्तुति रही। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। उनकी सुरीली आवाज और ऊर्जावान अंदाज ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। उन्होंने तेरा जैसा यार कहां ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, ये शाम मस्तानी, हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में और मेरी उम्र के नौजवानों जैसे लोकप्रिय हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इन गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए और चौपाल तालियों की गूंज से भर उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गायक अनुज शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अनुज शर्मा ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कलाकारों को दिया जा रहा प्रोत्साहन उन्हें नई ऊर्जा देता है और कला को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed