{"_id":"6898ef501a80fe06b50cc38b","slug":"the-factory-worker-was-not-robbed-he-himself-had-fabricated-the-false-story-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48930-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फैक्टरी कर्मी से नहीं हुई थी लूट, खुद ही रची थी झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फैक्टरी कर्मी से नहीं हुई थी लूट, खुद ही रची थी झूठी कहानी
विज्ञापन
मुजेसर थाना इलाके में आठ अगस्त को लूट की वारदात की सूचना पुलिस को दी गई थी
सूचना देने वाले फैक्टरी कर्मी राजदत्त को ही अपराध शाखा टीम ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में बाइक सवार फैक्टरी कर्मी से दो लाख रुपये लूट की सूचना पुलिस की जांच में फर्जी निकली। मामले में जांच के बाद अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने सूचना देने वाले फैक्टरी कर्मी राजदत्त को ही गिरफ्तार कर लिया है। रुपयों के लालच में आकर उसने लूट की झूठी कहानी रचकर सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मुजेसर थाना इलाके में ये मामला आठ अगस्त की शाम को सामने आया। पुलिस को सूचना मिली कि पावर सब स्टेशन के पास एक फैक्टरी कर्मी की बाइक रुकवाकर दो बदमाश दो लाख रुपये लूटकर भाग गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर पुलिस को लूट की सूचना देने वाला राजदत्त मिला। उसने बताया कि वो पलवल का रहने वाला है। लगभग 15 साल से वो सेक्टर-15 निवासी हरीश बरेजा की मुजेसर इलाके स्थित फैक्टरी में नौकरी करता है।
राजदत्त ने कहा कि वो बैंक गया और कंपनी के खाते से दो लाख रुपये निकालकर वापस जा रहा था। पावर सब स्टेशन के पास सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने उसे हाथ से इशारा कर रुकवाया। बाइक रोकते ही आरोपियों ने मारने की धमकी दी और दो लाख रुपये लूटकर भाग गए। फैक्टरी मालिक ने भी मामले में कार्रवाई के लिए सूचना पुलिस को दी। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। राजदत्त से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि मैंने ही लूट की फर्जी कहानी बनाई थी। रुपयों के लालच के चलते ऐसा किया था।