{"_id":"6a4aa8f6d09e0d0328053334","slug":"the-face-of-budhaina-village-will-change-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74081-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बुढ़ैना गांव की बदलेगी तस्वीर, 13.85 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बुढ़ैना गांव की बदलेगी तस्वीर, 13.85 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
पानी, सीवरेज, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और पार्कों पर किया जाएगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला मुख्यालय से सटा और दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित फरीदाबाद का ऐतिहासिक गांव बुढ़ैना अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होने की ओर बढ़ रहा है। वर्षों से पेयजल, सीवरेज, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे इस गांव के संपूर्ण कायाकल्प के लिए नगर निगम ने 13.85 करोड़ रुपये की विकास परियोजना को मंजूरी दी है। परियोजना पूरी होने के बाद बुढ़ैना गांव और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली 25 हजार से अधिक आबादी को बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 16 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर निगम का मानना है कि इस परियोजना के बाद बुढ़ैना को जिले के विकसित और आधुनिक गांवों की श्रेणी में शामिल किया जा सकेगा।
पानी से लेकर पार्क तक होगा व्यापक विकास
नगर निगम द्वारा तैयार मास्टर प्लान के तहत गांव के आधारभूत ढांचे को पूरी तरह मजबूत किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए नई पाइप लाइनें और आवश्यक ढांचा तैयार किया जाएगा। पुरानी सीवरेज लाइनें बदली जाएंगी और जहां जरूरत होगी वहां नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। बरसात के दौरान जलभराव रोकने के लिए आधुनिक ड्रेनेज व्यवस्था विकसित होगी। इसके अलावा गांव की गलियों और मुख्य मार्गों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। बच्चों के खेलने, महिलाओं और बुजुर्गों के टहलने के लिए पार्कों का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को भी परियोजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
25 हजार से अधिक लोगों को होगा फायदा
इस परियोजना का लाभ केवल बुढ़ैना गांव तक सीमित नहीं रहेगा। गांव से सटी कॉलोनियों सहित करीब 25 हजार से अधिक लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी, सीवरेज जाम और जलभराव जैसी समस्याएं कम होंगी। बेहतर सड़क रोशनी से सुरक्षा बढ़ेगी, जबकि पार्क विकसित होने से लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होंगे। इससे पूरे क्षेत्र की स्वच्छता, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में भी सुधार आने की उम्मीद है।
गुणवत्ता और पर्यावरण पर रहेगा विशेष ध्यान
परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। भूमिगत बिजली, दूरसंचार और अन्य उपयोगिता सेवाओं को सुरक्षित रखने के लिए कॉल बिफोर यू डिग प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। निर्माण कार्य की निगरानी अनुभवी इंजीनियरों की टीम करेगी ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और परियोजना तय समय सीमा में पूरी की जा सके।
नगर निगम की तरफ से शहरी क्षेत्र के विकास के साथ ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। यह कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।- धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त