फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The entire investigation is now centered around Al-Falah University.

Faridabad News: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के इर्द-गिर्द ही अब चल रही पूरी जांच

Thu, 13 Nov 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The entire investigation is now centered around Al-Falah University.
बुधवार को एनआईए, जम्मू कश्मीर पुलिस, यूपी एटीएस, दिल्ली स्पेशल सेल की टीमें पहुंची यूनिवर्सिटी परिसर में
विज्ञापन

सभी टीमें यहां के स्टॉफ, डॉक्टरों से कर रही पूछताछ
यूनिवर्सिटी परिसर के अलग-अलग इलाके में सर्च भी कर रही टीमें

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली में बम धमाके और फरीदाबाद में बरामद 2900 किलो विस्फोटक की जांच अब अल-फलाह यूनिवर्सिटी के इर्द-गिर्द की चल रही है। बुधवार को एनआईए, जम्मू कश्मीर पुलिस, यूपी एटीएस और दिल्ली स्पेशल सेल की अलग-अलग टीमें फरीदाबाद पहुंची। इन टीमों ने यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचकर यहां के स्टॉफ व छात्रों से पूछताछ की। सुबह से अलग-अलग टीमें, अपना समय लेकर इन लोगों से यहां पूछताछ में जुटी हैं।

वहीं बुधवार को फरीदाबाद पुलिस को एक अन्य बड़ी कामयाबी मिली। दिल्ली धमाके में प्रयोग हुई आई20 कार के अलावा एक अन्य लाल रंग की दिल्ली नंबर की ईकोस्पोर्ट कार चर्चा में आई। ये दावा किया गया कि ये कार भी आतंकियों की आई20 कार के साथ ही दिल्ली में कई घंटे तक घूमती रही। फरीदाबाद पुलिस ने बुधवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे ये कार बल्लभगढ़ के खंदावली गांव से ढूंढ निकाली। पुलिस की ओर से केंद्रीय जांच एजेंसी को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद शाम लगभग 7 बजे फोरेंसिक की टीम इस कार तक पहुंची।
विज्ञापन


फरीदाबाद पुलिस ने खंदावली गांव में ईदगाह के पीछे खाली जगह में खड़ी कार के आस-पास के पूरे इलाके को सील कर दिया और यहां किसी को आने नहीं दिया गया। फोरेंसिक टीम अब इस कार की जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई विस्फोटक या अन्य हथियार तो नहीं है। फोरेंसिक टीम की क्लियरेंस के बार ही इस कार को यहां से जब्त करने की कार्रवाई पुलिस टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में कार्यरत डॉ. निसार-उल-हसन का नाम भी बुधवार को चर्चा में रहा। ये डॉक्टर यहां छात्रों को पढ़ाते भी थे। दिल्ली बम धमाके के बाद से ये डॉक्टर यूनिवर्सिटी परिसर से फरार बताए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो साल 2023 में डॉ. निसार-उल-हसन को जम्मू कश्मीर में प्रोफेसर के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। राज्यपाल ने उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोपों के चलते बर्खास्त किया था। इसके बावजूद उन्हें अल फलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की नौकरी मिलना बड़ा सवाल खड़ा करता है। डॉ. निसार-उल-हसन की बेटी भी अल फलाह यूनिवर्सिटी से ही एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। बुधवार को यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद टीमों ने उनकी बेटी से भी कई घंटे तक पूछताछ की है। देर शाम तक उससे व यहां के अन्य डॉक्टरों व छात्रों से पूछताछ का दौर जारी है।

वहीं यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से भी अपने बयान में कहा गया है कि उनके यहां कार्यरत दो डॉक्टरों को जांच एजेंसी ने हिरासत में लिया है। वे आगे भी जांच एजेंसी को पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed