फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The ED team raided a house in Sector-15A.

Faridabad News: सेक्टर-15ए के मकान में ईडी की टीम ने की रेड

Thu, 29 Jan 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The ED team raided a house in Sector-15A.
इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े वित्तीय गड़बड़ी व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शहर के सेक्टर-15ए स्थित मकान में बुधवार को रेड की। ईडी की टीम सुबह मकान में पहुंची और रेड की कार्रवाई शुरू की। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर इस मकान में कार्रवाई की गई है।
देर रात तक ईडी की टीम मकान में मौजूद है और जांच में जुटी है। फरीदाबाद के अलावा दिल्ली-एनसीआर में इस इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिकों और निदेशकों के अन्य ठिकानों पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम बुधवार सुबह लगभग सात बजे सेक्टर-15ए स्थित मकान में पहुंची। ये मकान मालिक भारत व विदेशों में इवेंट मैनेजमेंट का काम अपनी कंपनी के जरिये करते हैं। ईडी की टीम ने यहां पहुंचते ही घर में मौजूद सभी के मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को कब्जे में ले लिया। टीम ने जांच शुरू करते हुए वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों के रिकॉर्ड, निवेश से संबंधित फाइलें आदि खंगालना शुरू किया। घर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर टीम ने उनके बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो इस कंपनी पर बड़े पैमाने पर संदिग्ध लेन-देन, फर्जी बिलिंग और निवेशकों के पैसों के दुरुपयोग के आरोप हैं। इसी को लेकर प्राथमिक जांच के बाद ये कार्रवाई चल रही है। ईडी अधिकारियों की ओर से आधिकारिक तौर पर मामले की जानकारी साझा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed