फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The dust clouds due to the construction of the Greenfield Expressway are increasing pollution.

Faridabad News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के कारण उड़ रहा धूल का गुब्बार बढ़ा रहा प्रदूषण

Sat, 01 Nov 2025 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The dust clouds due to the construction of the Greenfield Expressway are increasing pollution.
निर्माण एजेंसी नहीं कर रही पानी का छिड़कांव, लोगों को सांस लेना हुआ मुश्किल, कई गांव हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
छायंसा। मोहना क्षेत्र में प्रदूषण लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मोहना में केएमपी एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नजदीक इन दिनों जेवर जाने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण आसपास के इलाकों में धूल का गुबार हर वक्त बना रहता है। इस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास के नजदीक लगातार भारी वाहन जैसे डंपर, ट्रैक्टर और ट्रक गुजरते हैं, जिनकी आवाजाही से सड़क किनारे जमा मिट्टी उड़कर आसमान में फैल जाती है। लेकिन निर्माण कार्य कर रही एजेंसी की लापरवाही के चलते यहां न तो पानी का छिड़काव किया जाता है और न ही प्रदूषण रोकने के कोई उपाय अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव मोहना के निवासी वीरेंद्र अत्री ने बताया कि अंडरपास के दोनों ओर हर समय इतनी धूल उड़ती रहती है कि वहां से पैदल या दोपहिया वाहन से गुजरना बेहद कठिन हो जाता है। लोगों की आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह और शाम के समय जब वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है, तब धूल का गुबार पूरे क्षेत्र को ढक लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न तो वहां पर पानी के टैंकर से छिड़काव किया गया और न ही सड़क की सफाई की गई। हालात यह हैं कि हवा में उड़ती धूल ने आस-पास के गांवों मोहना, दयालपुर, और छायंसा तक असर डाल दिया है।

लोगों का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। यदि निर्माण कार्य चल रहा है तो उसके साथ-साथ धूल नियंत्रण के उपाय भी अनिवार्य रूप से किए जाने चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कंपनी को नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जाएं। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की धूलभरी हवा लंबे समय तक रहने पर लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।


स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो वे निर्माण स्थल के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। फिलहाल, मोहना अंडरपास के आसपास का इलाका धूल और प्रदूषण की चपेट में है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed