फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The drain scheme on the dividing road of Sector-10, 11 will provide relief from waterlogging.

Faridabad News: सेक्टर -10, 11 की डिवाइडिंग रोड पर ड्रेन योजना से जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Tue, 07 Apr 2026 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The drain scheme on the dividing road of Sector-10, 11 will provide relief from waterlogging.
नगर निगम ने शुरू की 350 एमएम चौड़ी ड्रेन की टेंडर प्रक्रिया,बारिश के पानी को सेक्टर-11 बूस्टर तक पहुंचाने का मास्टरप्लान तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानसून से पहले नगर निगम ने शहर के जलभराव वाले हॉटस्पॉट्स को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सेक्टर 10-11 डिवाइडिंग रोड और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से जलजमाव की मार झेल रहे इस इलाके में अब 41 लाख की लागत से अत्याधुनिक सीमेंटेड ड्रेन (नाली) बनाने का निर्णय लिया गया है। निगम अधिकारियों का दावा है कि इसी महीने निर्माण कार्य की नींव रख दी जाएगी।


विभागीय के अनुसार, सेक्टर 10-11 की मुख्य सड़क को पहले ही कंक्रीट (सीमेंटेड) किया जा चुका है, लेकिन तकनीकी खामियों और निकासी का सही ढलान न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रह जाता है। विशेषकर सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास जलभराव इतना गंभीर हो जाता है कि पैदल निकलना भी दूभर होता है। स्थानीय लोगों की बार-बार की शिकायतों के बाद अब निगम ने ड्रेन के जरिए पानी को डायवर्ट करने का खाका खींचा है।
विज्ञापन


350 एमएम चौड़ी ड्रेन सीधे बूस्टर तक पहुंचाएगी पानी

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता संजीव ने बताया कि इस परियोजना के तहत लगभग 350 एमएम चौड़ाई वाली एक मजबूत सीमेंटेड ड्रेन बनाई जाएगी। यह ड्रेन सेक्टर-10 और डिवाइडिंग रोड के वर्षा जल को एकत्रित कर सीधे सेक्टर-11 स्थित वाटर बूस्टर स्टेशन तक ले जाएगी। इससे पानी सड़क पर रुकने के बजाय सीधे निकासी तंत्र में समा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 महीने का समय और टेंडर प्रक्रिया शुरू
निगम ने इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 6 महीने की डेडलाइन तय की गई है। अधिकारियों का कहना है कि काम शुरू होने के बाद निगरानी रखी जाएगी ताकि गुणवत्ता से समझौता न हो। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले मानसून तक सेक्टर 10-11 के लोगों को घुटनों तक भरे पानी से निजात मिल जाएगी। इस नई ड्रेन से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सड़क की उम्र भी बढ़ेगी जो जलभराव के कारण जल्दी खराब हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed