{"_id":"6a2d901e15486b29bb01bacc","slug":"the-drain-passing-beneath-badkhal-chowk-is-being-cleaned-after-20-years-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72284-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 20 साल बाद हो रही बड़खल चौक के नीचे से निकल रहे नाले की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 20 साल बाद हो रही बड़खल चौक के नीचे से निकल रहे नाले की सफाई
विज्ञापन
नाले के भीतर 10 फीट तक जम चुकी है गाद, सफाई के बाद नेशनल हाईवे पर नहीं भरेगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानसून की दस्तक से पहले शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारियों ने पहली बार नेशनल हाईवे पर बड़खल चौक के नीचे से निकल रहे सबसे बड़े नाले की सफाई का काम हाथ में लिया है। इस सफाई अभियान से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार नहीं थमेगी।
अधिकारियों के मुताबिक, बड़खल क्षेत्र की लाइफ लाइन माने जाने वाले इस मुख्य नाले की पिछले 20 वर्षों से सफाई नहीं हुई थी। लंबे समय से अनदेखी के कारण नाले के भीतर करीब 10 फीट ऊंची गाद जमी हुई है, जिसने पानी के रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया था। अब इस गाद को निकालने के लिए नाले के अंदर जेसीबी मशीनें उतारी गई हैं और तेजी से गाद निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।
यह नाला पूरे बड़खल क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि बरसात के दिनों में शहर का सारा पानी इसी के जरिये आगे बुढ़िया नाले तक पहुंचता है। नाला साफ न होने की वजह से हर साल जरा सी बारिश में ही नेशनल हाईवे और आस-पास का इलाका जलमग्न हो जाता था, जिससे वाहन चालकों को भारी जाम से जूझना पड़ता था। एफएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस बार नाले की पूरी तरह गहराई से सफाई हो जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव की समस्या नहीं होगी और बरसात के मौसम में भी लोगों को इस हॉटस्पॉट पर पानी जमा होने की दिक्कत से परमानेंट निजात मिल जाएगी।