{"_id":"68487dd4ec502269f20d72c4","slug":"the-doctor-did-not-check-the-newborn-the-father-complained-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45018-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नवजात को डॉक्टर ने नहीं किया चेक, पिता ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नवजात को डॉक्टर ने नहीं किया चेक, पिता ने की शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल से एक बार फिर डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में दो दिन पहले यतेंद्र ने अपनी पत्नी नर्मदा को गर्भावस्था में भर्ती कराया था। जहां आठ जून की देर रात महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। लेकिन एक बच्चा अधिक रो रहा था। बच्चे की तबीयत कुछ खराब नजर आई तो यतेंद्र ने शिकायत की कि प्रसूति विभाग से बच्चों को बाद में वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। जिसके बाद डॉक्टर ने बच्चे को नहीं देखा।
आदर्श नगर निवासी यतेंद्र प्रधान चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला भगत से मिल कर नाराजगी जताई। जिसके बाद डॉ. शीला भगत ने तुरंत संबंधित डाक्टर से बातचीत कर कारण पूछा। जिस पर वार्ड की डाक्टर ने बताया कि राउंड के दौरान बच्चों को जाकर देखा था, मगर उस वक्त पिता मौजूद नहीं थे। जिसके बाद डॉ. शीला भगत ने डाक्टर को दोबारा भेजकर बच्चों की निगरानी रखने को कहा। फिलहाल दोनों बच्चे स्वस्थ और अस्पताल की निगरानी में हों।