फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The doctor asked to get the test done immediately, the personnel said come after a month, long wait for getting X-ray-ultrasound done in ESIC Medical College

संपत्ति आईडी से लिंक होंगे परिवार पहचान पत्र

Fri, 25 Mar 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The doctor asked to get the test done immediately, the personnel said come after a month, long wait for getting X-ray-ultrasound done in ESIC Medical College
फरीदाबाद। नगर निगम संपत्ति (प्रॉपर्टी) आईडी को भी परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से लिंक करने की तैयारी में है। इसके लिए नगर निगम जोन स्तर पर टीमों का गठन करने जा रहा है, जो घर-घर जाकर परिवार पहचान पत्र को संपत्ति आईडी से जोड़ेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय काराधान अधिकारी (मुख्यालय) विजय सिंह ने बताया कि संपत्ति आईडी को परिवार पहचान पत्र से लिंक करने का आदेश है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसे शुरू कराया जाएगा। निगम के अनुसार, नए सर्वे के अनुसार करीब 5.5 लाख संपत्ति आईडी हैं। हालांकि इस पर अभी लोग टैक्स नहीं दे रहे हैं। अभी पुरानी आईडी करीब 2.6 लाख पर ही टैक्स वसूला जा रहा है। नई प्रॉपर्टी आईडी याशी कंपनी से कराए गए सर्वे के मुताबिक हैं। इन सभी को पुर्नमूल्यांकन (रि-असेसमेंट) के नोटिस दिए जा रहे हैं। प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से लिंक किया जाएगा, क्योंकि एक अप्रैल 2022 से नई प्रॉपर्टी आईडी लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

नई प्रॉपर्टी आईडी में काफी त्रुटियां-
याशी कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में नई प्रॉपर्टी आईडी के पुर्नमूल्यांकन के लिए नोटिस दिए गए हैं। इनमें काफी गड़बड़ियां मिल रही हैं। इसके लिए कंपनी की ओर से जोनवार टीमों को लगाया गया है। अभी तक कंपनी करीब 15 हजार नई आईडी पर संपत्ति कर का नोटिस भेज चुका है। इसमें करीब एक हजार लोगों ने कंपनी को शिकायत दी है। इसमें नाम, पता समेत अन्य गलतियां दर्ज हैं। लोगों की शिकायत के बाद उसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed