फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The district's industries will benefit from the agreement with Britain.

Faridabad News: ब्रिटेन के साथ समझौते से जिले के उद्योगों को होगा लाभ

Wed, 16 Sep 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The district's industries will benefit from the agreement with Britain.
फरीदाबाद से ऑटोमोबाइल पार्ट्स और मशीनरी के सामान होते हैं निर्यात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा के उद्योगों को ब्रिटेन के बाजार से जोड़ने और निर्यात की नई संभावनाएं तलाशने के लिए गुरुग्राम में सोमवार को हरियाणा यूके सीईटीए : ट्रेड ब्रिज- अनलॉकिंग ग्लोबल अपॉर्च्युनिटीज फॉर हरियाणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों ने भी भाग लिया। उद्यमियों के अनुसार भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता फरीदाबाद के उद्योगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इससे यहां तैयार होने वाले उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार तक पहुंचाना आसान होगा।

फरीदाबाद की औद्योगिक इकाइयों से ऑटोमोबाइल पार्ट्स, मशीनरी, इंजीनियरिंग उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सामान्य उपयोग की वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है। इनमें से कई उत्पादों का निर्यात पहले से ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में किया जा रहा है। व्यापार समझौते के बाद ब्रिटेन के बाजार में इन उत्पादों के लिए संभावनाएं और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उद्योग प्रतिनिधियों के मुताबिक समझौते से निर्यातकों के लिए व्यापार करना आसान होगा। ब्रिटेन में फरीदाबाद के उत्पादों की पहुंच बढ़ने से स्थानीय उद्योगों को नए खरीदार और बाजार मिल सकते हैं। इससे औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन बढ़ने के साथ कारोबार का दायरा भी बढ़ने की संभावना है। निर्यात बढ़ने का असर रोजगार से जुड़े अवसरों पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत

ब्रिटेन को फरीदाबाद से ऑटोमोबाइल पार्ट्स और मशीनरी के सामान निर्यात होते हैं। समझौते से इन उत्पादों को ब्रिटेन भेजना आसान होगा और निर्यात बढ़ेगा। - प्रमोद राणा, अध्यक्ष, आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद


फरीदाबाद से इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक और सामान्य उपयोग के सामान ब्रिटेन भेजे जाते हैं। इनमें फ्लावर पॉट्स भी शामिल हैं। समझौते से निर्यातकों को फायदा मिलेगा। - वीरभान शर्मा, उद्यमी


ब्रिटेन को मशीनरी और कई तरह के सामान निर्यात किए जाते हैं। व्यापार समझौते से फरीदाबाद के उद्योगों को वहां कारोबार बढ़ाने का बेहतर अवसर मिलेगा। - रमणीक प्रभाकर, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed