{"_id":"68d046b0cecb0e9ec80fdd24","slug":"the-district-team-lost-in-the-hockey-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51844-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हॉकी प्रतियोगिता में जिले की टीम को मिली हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हॉकी प्रतियोगिता में जिले की टीम को मिली हार
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में कैथल ने 1-0 से हराया
संवाद न्यूज
फरीदाबाद। फतेहाबाद में चल रहे राज्य स्तरीय खेलों की हॉकी प्रतियोगिता में जिले का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। जिले की बालिकाओं की अंडर-14 टीम को रविवार को खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक मुकाबले में फरीदाबाद की टीम को कैथल की टीम से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही प्रतियोगिता में जिले की चुनौती खत्म हो गई है।
टीम इंचार्ज मंजीत ने बताया कि बालिकाओं ने प्रतियोगिता की अच्छी शुरुआत की थी। शुरुआती मुकाबले आसानी से अपने नाम कर लिए थे, पर क्वार्टर फाइनल मुकाबले के अंतिम क्षणों में कैथल ने गोल करके मैच जीत लिया।
बता दें कि फतेहाबाद से सभी खिलाड़ियों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ेगा। इससे पहले अंडर-19 और 17 की टीमें भी बिना पदक के ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं।