{"_id":"68bb34348946806e3100d228","slug":"the-district-administration-rescued-a-pregnant-woman-safely-from-the-flood-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50715-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्भवती महिला को जिला प्रशासन ने बाढ़ से सकुशल निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्भवती महिला को जिला प्रशासन ने बाढ़ से सकुशल निकाला
विज्ञापन
फरीदाबाद कबूलपुर गांव में यमुना नदी के पानी में फंसी गर्भवती महिला को एसडीआरएफ टीम बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के गांव कबूलपुर में बाढ़ से घिरी एक गर्भवती महिला का जिला प्रशासन ने सकुशल रेस्क्यू किया। बिहार मूल की निशा नामक महिला अपने पति के साथ गांव के एक फार्म हाउस में रहती थी। चारों ओर पानी भर जाने के कारण वह 24 घंटे से अधिक समय से वहीं फंसी हुई थी। जब हालात बिगड़े तो उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद मांगी।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सतबीर रावल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। नाव और सुरक्षा उपकरणों की मदद से टीम ने गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में महिला की स्वास्थ्य जांच कराकर उन्हें शेल्टर होम पहुंचाया गया। इस घटना ने हेल्पलाइन नंबर की अहमियत को और साबित कर दिया।
निशा ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा अगर प्रशासन की टीम समय पर नहीं पहुंचती तो हालात गंभीर हो सकते थे। मैं हमेशा इस मदद को याद रखूंगी।