{"_id":"683b4d2a3aaffa927e0319c4","slug":"the-delivery-boy-did-cyber-fraud-by-finding-the-company-managers-number-online-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44324-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कंपनी मैनेजर का नंबर ऑनलाइन ढूंढकर डिलीवरी बॉय ने की थी साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कंपनी मैनेजर का नंबर ऑनलाइन ढूंढकर डिलीवरी बॉय ने की थी साइबर ठगी
विज्ञापन
पुराना इंजन ऑयल बेचने के बहाने ठगे थे 55 हजार, आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कंपनी से पुराना इंजन ऑयल बेचने का झांसा देकर ठगी की वारदात एक डिलीवरी बॉय ने की थी। आरोपी ने इस कंपनी के मैनेजर का नंबर ऑनलाइन ढूंढकर साइबर ठगी की थी। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गाजियाबाद के अंकुर विहार निवासी रमन अरोड़ा (39) को गिरफ्तार किया है ।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 5वीं पास है और डिलीवरी बॉय का काम करता है। इसने शिकायतकर्ता व कंपनी मेनेजर देवेश का मोबाइल नंबर इंटरनेट से लिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
पुलिस को ये शिकायत बल्लभगढ़ एरिया के रहने वाले खालिद खाद ने दी थी। 2 अप्रैल को इनके नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को फरीदाबाद की टोयोटा कंपनी का कर्मचारी मनीष बताया। उसने कहा कि हमारे पास पुराना इंजन ऑयल उपलब्ध है जिसे बेचना है। शिकायतकर्ता ने कंपनी पहुंचकर कॉल लगा गार्ड से मनीष की बात कराई तो गार्ड ने अंदर ले जाकर पुराना इंजन ऑयल दिखाया। 72 हजार रुपये में सौदा तय कर 55 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए। 17 हजार बाद में ऑयल लेते समय नकद देने को कहा। शिकायतकर्ता कंपनी पहुंचे और टैंपो में ड्रम लोड करने के बावजूद गार्ड ने 2 घंटे तक रोके रखा। शिकायतकर्ता ने इस बारे पूछा तो गार्ड ने ऑफिस में जाकर मैनेजर देवेश से बात करने को कहा। मैनेजर ने 10 ड्रम के 1.20 लाख रुपये मांगे। मनीष को कॉल की गई तो उसका नंबर बंद हो चुका था। तब पता चला कि साइबर ठगी हो गई है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।