{"_id":"6a7b5b523c18a0ad5e0957fe","slug":"the-delhi-mumbai-expressway-will-be-monitored-by-450-npr-cameras-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77187-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होगी 450 एनपीआर कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होगी 450 एनपीआर कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन
कैमरे लगाने के लिए पुलिस की ओर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेजा गया है
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तकनीकी निगरानी बढ़ाई जाएगी। जिलेभर में एक्सप्रेसवे पर करीब 450 एनपीआर (नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाने की तैयारी है। कैमरों के जरिये वाहनों की नंबर प्लेट रिकॉर्ड करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान में मदद मिलेगी। पुलिस की योजना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड जैसी घटनाओं पर प्रभावी निगरानी रखने की है।
फरीदाबाद पुलिस की ओर से एनपीआर कैमरे लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार एनएचएआई की ओर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब एक महीने के भीतर एक्सप्रेसवे पर कैमरे लगा दिए जाएंगे। कैमरे लगने के बाद एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान आसानी से हो सकेगी।
घटना के बाद वाहन की पहचान में मिलेगी मदद
एनपीआर कैमरों की खासियत यह होगी कि इनके जरिये एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट को रिकॉर्ड किया जा सकेगा। किसी दुर्घटना या अन्य घटना के बाद संबंधित वाहन की पहचान करने में पुलिस को इससे मदद मिलेगी। साथ ही तेज गति से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाना भी आसान होगा।
विज्ञापन
नौ चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें
एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नौ चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की भी योजना बनाई गई है। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को पत्र भेजा गया है। अधिकारियों का मानना है कि इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगने से वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित हो सकेगी।