फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The deficiencies found during the inspection at BK Hospital will be rectified.

Faridabad News: बीके अस्पताल में निरीक्षण में मिली कमियों को दूर किया जाएगा

Wed, 05 Aug 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The deficiencies found during the inspection at BK Hospital will be rectified.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बीके अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप के औचक निरीक्षण के बाद अब व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामला केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुधार कार्यों की समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी।

अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ के बेहतर प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने, दवा वितरण व्यवस्था में सुधार और वार्डों व शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अस्पताल प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मरीजों को उपचार के दौरान अनावश्यक इंतजार या किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निदेशक ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत की थी। इसी आधार पर अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है। अधिकारियों का कहना है कि अब मरीजों की शिकायतों का तुरंत समाधान निकाला जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा का कहना है कि निरीक्षण के दौरान जिन कमियों की ओर ध्यान दिलाया गया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed