फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The deal was decided with the shooter for five lakh rupees

पांच लाख रुपये में शूटर से तय हुआ था सौदा

Thu, 11 Feb 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The deal was decided with the shooter for five lakh rupees
फरीदाबाद। 22 जनवरी को हुए टेलर एजाज खान हत्या का सौदा पत्नी और शूटर के बीच पांच लाख रुपये में तय हुआ था। टेलर की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। बुधवार को गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में खुलासा किया। पुलिस ने पहले पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल और पत्नी को महिला सुधार गृह करनाल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता आदर्शदीप सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को मृतक की पत्नी ने पुलिस शिकायत दी थी कि उसके पति टेलर एजाज खान की शाम किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या का मामला दर्ज किया गया। एएसआई राकेश, एएसआई विक्रम, सिपाही राजीव, सनी, अनुज, जोगिंदर व महिला सिपाही बीना की एक टीम ने इस केस में जांच शुरू की। कई जगह छापा मारने के बाद गोली मारने वाले दोनों आरोपियों मुकेश उर्फ भीमा व मोनू उर्फ मोहित को 3 फरवरी की रात लक्कड़पुर से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की व मृतक की पत्नी और मृतक के भांजे का नाम भी सामने आया। मुकेश व मोनू ने बताया कि एजाज की पत्नी और भांजे पिंकू ने उन्हें 5 लाख रुपये देने की बात कही थी, जिसमें से 42 हजार रुपये एडवांस दे दिए थे। महिला ने बताया कि 10 साल पहले टेलर एजाज खान (43) और उसकी पत्नी ककसा (32) ने लव मैरिज की थी। इनके तीन बच्चे हैं। महिला का आरोपी भीमा, मोनू व भांजे पिंकू के साथ प्रेम संबंध थे। जिसका पता एजाज को चल गया था। इस बात को लेकर आपस में कई बार झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed