फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The daughters will take the field with the aim of defending their title.

Faridabad News: खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी बेटियां

Sat, 04 Jul 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The daughters will take the field with the aim of defending their title.
फुटबॉल वाली खबर के साथ।
दिल्ली में 7 जुलाई से शुरू हो रहा है ओरिएंटल कप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फीफा विश्वकप के रोमांच के बीच दिल्ली में सात जुलाई से शुरू हो रहे ओरिएंटल कप में जिले की बेटियां खिताब बचाने के इरादे से उतरेंगी। इस फुटबॉल चैंपियनशिप में जिले की 15 सदस्यीय टीम दमखम लगाएंगी। 16 चुनिंदा टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के कई नामी और विश्व स्तरीय स्कूलों की टीमें हिस्सा लेती हैं। साल 2025 में फरीदाबाद की सरकारी खेल नर्सरी की खिलाड़ियों ने अपने शानदार तकनीक की बदौलत बाजी मारी थी। शहर के लोगों को इस बार भी टीम से ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

15 सदस्यीय टीम घोषित
इस वर्ष होने वाली चैंपियनशिप के लिए जिले की 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है। टीम में सोनाली, पलक, अनीशा, रुचि, आयशा, तनीषा, अर्पिता, इशु, सौम्या, रितु, प्रतिभा, अंशिका, संजना, सानिया और लक्ष्मी शामिल हैं। टीम प्रबंधन के अनुसार, रविवार को प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी सोमवार को पूरी टीम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। यह प्रतियोगिता 7 जुलाई से 16 जुलाई तक आयोजित होगी।
विज्ञापन


10 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में फरीदाबाद की बेटियों के सामने अपने खिताब को बरकरार रखने की बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, खिलाड़ियों का जोश और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए खेल प्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि इस बार भी जिले की बेटियां फरीदाबाद का नाम रोशन करके ही लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल की जीत से हमारा हौसला बढ़ा हुआ है। इस बार भी हम मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देंगे और ओरिएंटल कप का खिताब लेकर आएंगे।- सोनाली, कप्तान

चुनौती बड़ी है और टीमें भी मजबूत हैं, लेकिन हमारी तैयारी पक्की है। देश-विदेश के स्कूलों को हराकर हम फिर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं।- पलक, स्ट्राइकर
5 जुलाई को शेड्यूल आते ही हमारी रणनीति साफ हो जाएगी। फरीदाबाद की खेल नर्सरी का नाम और अपना खिताब बचाना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।-रधिका, मिडफील्डर
जुलाई को दिल्ली रवानगी के लिए हम बेहद रोमांचित हैं। खेल प्रेमियों की उम्मीदों पर खरा उतरकर हम इस बार भी जिले का नाम रोशन करेंगी।-अंशिका, डिफेंडर
हमारी डिफेंस लाइन अभेद्य दीवार की तरह है। विरोधी टीम के हर हमले को नाकाम करके अपनी गोलपोस्ट की रक्षा करना और खिताब बचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।- संजना (डिफेंडर)
मैदान पर हर सेकंड हमारे लिए कीमती है। हम अपनी पूरी ताकत और सही तालमेल के साथ खेलेंगी, ताकि जिले का परचम फिर लहरा सके।-अर्पिता, मिडफील्डर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed