फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The cyber fraudster has been arrested

Faridabad News: नूंह पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार

Sun, 08 Feb 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The cyber fraudster has been arrested
-, ऑनलाइन साड़ी बेचने के नाम पर की थी लाखों की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। साइबर थाना टीम ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो फर्जी सिम और फ्रॉड मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन साड़ी बेचने के बहाने लोगों से ठगी कर रहा था। आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर कई विभिन्न राज्यों के लोगों को ठगा, जिसमें कुल 9 शिकायतें दर्ज हैं और ठगी की राशि लगभग 60 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि साइबर ठगी करने वाला हसीन पुत्र तैय्यब निवासी नई थाना बिछौर जिला नूंह पुन्हाना जुरहेडा रोड के पास ठेक मोड़ पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए ,जिनमें दो फर्जी सिम और अलग अलग व्हाट्सएप अकाउंट से लॉगिन मिले। इन अकाउंट में संदिग्ध चैटिंग, स्कैनर स्क्रीनशॉट और फोटोज मिले, जो ऑनलाइन ठगी से जुड़े थे। साइबर पोर्टल पर चेक करने पर एक नंबर के खिलाफ 9 शिकायतें दर्ज पाई गईं, जिनमें 850 से 18,843 रुपये तक की ठगी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बिहार से थे। जिनके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने फोन और सिम को ज़ब्त कर लिया है। लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सतर्क रहें, अज्ञात नंबरों से लेन-देन न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed