फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The crowd at the Lok Kalyan Mela was less on the first day

Faridabad News: लोक कल्याण मेले में पहले दिन कम रही भीड़

Thu, 18 Sep 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The crowd at the Lok Kalyan Mela was less on the first day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लोक कल्याण मेले की शुरुआत की गई। निगम मुख्यालय परिसर में आयोजित इस मेले का उद्घाटन महापौर प्रवीण जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि यह मेला आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पहले दिन करीब 250 लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया है।

मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम-स्वनिधि योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, दीनदयाल मिशन शहरी योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, पीएम मातृ वंदना योजना और आयुष्मान भारत योजना सहित कई योजनाओं के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा और हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि पहले दिन मेले में लोगों की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। कई लाभार्थियों ने बताया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए भारी-भरकम दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, उन्हें जुटाने में समय लग रहा है। विशेषकर लोन से जुड़ी योजनाओं में आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और कई अन्य कागजों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अगर दस्तावेजों की सूची पहले से स्पष्ट कर दी जाती या उनके लिए अलग से काउंटर बनाए जाते, तो आवेदन प्रक्रिया आसान हो सकती थी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह लोक कल्याण मेला सिर्फ आवेदन भरने तक सीमित नहीं है बल्कि लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और मौके पर लाभान्वित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। अभियान के अगले दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed