फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The crooks said to the policemen, give whatever you have...

पुलिसकर्मियों से बोले बदमाश, तुम्हारे पास जो कुछ है दे दो...

Tue, 31 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The crooks said to the policemen, give whatever you have...
फरीदाबाद। राहगीरों को लूटने के लिए खडे़ बदमाशों ने गश्त कर रही पुलिस को ही रोक लिया। इसके बाद आरोपी राहगीर समझकर पुलिसकर्मियों से बोले कि ‘तुम्हारे पास जो कुछ है दे दो, वरना अंजाम बुरा होगा?। आरोपी जब तक स्थिति को भांप पाते पुलिस ने उन्हें दबोच लिया, जिनकी पहचान गांव तिलपत निवासी सचिन और रोहित के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ पल्ला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पल्ला थाना पुलिस टीम रविवार रात गश्त पर थी। सूचना मिली कि तिलपत गांव निवासी दो युवक लोगों को लूटने की फिराक में घूम रहे हैं। आरोपियों के पास हथियार भी हो सकते हैं। पुलिस टीम पुस्ता रोड बसंतपुर दिल्ली की तरफ सुनसान इलाके की तरफ चल पड़ी। टीम को सड़क के बीचोंबीच पत्थर लगे दिखाई दिए। पुलिस ने गाड़ी रोक ली। पास के ही पेड़ों के बीच से दो युवक हाथों में डंडे और सरिया लेकर पुलिस टीम की तरफ झपटे। आरोपियों ने कहा तुम्हारे पास जो कुछ है दे दो, वरना अंजाम बुरा होगा। गाड़ी के अंदर की लाइट जलते ही आरोपी पुलिस टीम को पहचान गए। भागने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गांव तिलपत निवासी सचिन और रोहित के रूप में हुई। आरोपियों से सरिया और डंडे बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed