फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The creative talent of women is flourishing through the joint workshop

Faridabad News: सांझी कार्यशाला से निखर रही महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा

Thu, 04 Jun 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The creative talent of women is flourishing through the joint workshop
-पारंपरिक कला को मिल रहा नया जीवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा की विलुप्त होती पारंपरिक सांझी कला को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से सांझी कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यशाला बल्लभगढ़ स्थित बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



प्रदेशभर में सांझी कला को बढ़ावा देने की पहल के तहत आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल तथा महानिदेशक केएम पाण्डुरंग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विज्ञापन




कार्यशाला में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) अंशु डागर, मेंटर डॉ. मंजू बल्हारा और असिस्टेंट मंजू भाटिया उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सांझी हरियाणा की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे सहेजना आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएं महिलाओं को पारंपरिक कला से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को भी निखारती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कला एवं संस्कृति विभाग के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागी महिलाओं को सांझी कला की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान महिलाओं को डिजाइन निर्माण, रंग संयोजन और पारंपरिक आकृतियों की प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने स्वयं सांझी कला की विभिन्न आकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।




डीपीएम शिवम तिवारी ने कहा कि स्थानीय कला और संस्कृति से महिलाओं को जोड़ने की यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे न केवल पारंपरिक धरोहर का संरक्षण होगा बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागी महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed