{"_id":"691cc092c21dfad88f04b5f6","slug":"the-countrys-resolve-for-unity-is-getting-stronger-with-the-participation-of-youth-krishna-pal-gurjar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56049-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की सहभागिता से मजबूत हो रहा देश का एकता संकल्प : कृष्ण पाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की सहभागिता से मजबूत हो रहा देश का एकता संकल्प : कृष्ण पाल गुर्जर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर देशभर में चल रहे सरदार@ 150 पदयात्रा अभियान के तहत मंगलवार को बल्लभगढ़ में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। पदयात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विधायक मूलचंद शर्मा ने किया। यात्रा सेक्टर 3, रॉयल फार्म (जाट धर्मशाला के निकट) से तिगांव रोड होते हुए अटल ऑडिटोरियम बल्लभगढ़ तक पहुंची।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर स्वतंत्र भारत का स्वरूप देने का ऐतिहासिक कार्य किया।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भारत के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है। सरदार पटेल ने जिस दृढ़ संकल्प और दूरदृष्टि से रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत का निर्माण किया, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। अटल ऑडिटोरियम के कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक गीत पर नृत्य की प्रस्तुति और योगासन का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर एनआईटी से विधायक सतीश फ़ागना, बल्लभगढ़ से भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल छोकर और महिला जिला अध्यक्ष ममता राघव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर देशभर में चल रहे सरदार