{"_id":"6817c0fa65801199830333fa","slug":"the-countrys-first-para-sports-center-will-be-built-in-the-district-with-58-crores-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42788-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 58 करोड़ से जिले में बनेगा देश का पहला पैरा स्पोर्ट्स सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 58 करोड़ से जिले में बनेगा देश का पहला पैरा स्पोर्ट्स सेंटर
विज्ञापन
खिलाड़ियों को मिलेगी सिंथेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल, जिम, शूटिंग रेंज व बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा
अवध किशोर श्रीवास्तव
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में करीब 58 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला पैरा स्पोर्ट्स सेंटर तैयार किया जाएगा। इसे अंतिम रूप देने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसका निर्माण कार्य जुलाई-अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस सिंथेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल, जिम , शूटिंग रेंज, बैडमिंटन कोर्ट व एक साथ सौ पैरा खिलाड़ियों के रुकने की सुविधा होगी।
राजा नाहर सिंह एथलेटिक मैदान के पास बने पैरा भवन को भी अपग्रेड किया जाएगा। राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के पिछले हिस्से में एथलेटिक मैदान है, इसे सिंथेटिक ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। इसके अलावा भाला, चक्का, शाटपुट, ऊंची एवं लंबी कूद की भी आधुनिक सुविधाएं होंगी। सेंटर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की 10 मीटर शूटिंग रेंज और बैडमिंटन कोर्ट की भी व्यवस्था की जाएगी, जहां पैरा खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो जुलाई-अगस्त तक टेंडर की प्रकिया पूरी कर ली जाएगी। टेंडर की प्रकिया पूरी होने के बाद दो वर्ष के अंदर इसे पूरा कर दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में आयोजित एक रैली में पैरा भवन को अपग्रेड करके पैरा स्पोर्ट्स सेंटर बनाने की घोषणा की थी। यह भवन पूरी तरह पैरा खिलाड़ियों के अनुकूल होगा। यहां विभिन्न खेलों की अकादमी भी विकसित की जाएंगी। यहां पर सौ खिलाड़ियों के रहने के लिए आवास की भी व्यवस्था होगी। खेल प्रतियोगिताओं के अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों के लिए अभ्यास शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं खिलाड़ियों के लिए कोच, फिजियोथेरेपिस्ट की भी सुविधा उपलब्ध होगी। स्टेडियम के पिछले हिस्से में एथलेटिक मैदान पर पैरा भवन बनवाया गया है। इसका उद्देश्य पैरा खिलाड़ियों को पंचकूला की भागदौड़ से बचाना है।
विज्ञापन
वर्जन
पैरा खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर तैयार किया जाएगा। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसे आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा।- गिरीराज, उपनिदेशक खेल विभाग