{"_id":"68b33576111d4223a0025c91","slug":"the-corporation-will-lay-a-new-pipeline-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50286-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेयजल की समस्या का होगा स्थायी समाधान, निगम बिछाएगा नई पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेयजल की समस्या का होगा स्थायी समाधान, निगम बिछाएगा नई पाइपलाइन
Sat, 30 Aug 2025 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
वार्ड-5 से सेक्टर-52 तक पाइपलाइन बिछाने की परियोजना को मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने नागरिकों को स्वच्छ और नियमित पेयजल आपर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम ने वार्ड नंबर-5 एनआईटी क्षेत्र से लेकर सेक्टर-52 सुचल्या पुलिया तक 200 एमएम की डक्टाइल आयरन (डीआई) जल सप्लाई पाइपलाइन बिछाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत सवा करोड़ रुपये आएगी। इसे 6 महीने की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
बताते चलें कि फरीदाबाद का यह इलाका लंबे समय से जल संकट, पुराने पाइपों में लीकेज, कम दबाव और गंदे पानी की समस्या से जूझ रहा है। स्थानीय लोग रोजाना पेयजल संकट का सामना करते हैं और कई बार मजबूरी में टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में नगर निगम की यह पहल हजारों नागरिकों के लिए राहत लेकर आएगी। नई पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति व्यवस्थित होगी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम काफी हद तक कम हो जाएंगे। वार्ड-5 और आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने इस योजना का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से वे जल संकट झेल रहे है और पाइपलाइन पुरानी होने के कारण साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। नई परियोजना से उनके जीवन स्तर में बदलाव आएगा और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
लोगों को मिलेंगे लाभ
स्वास्थ्य लाभ: पानी की गुणवत्ता सुधरने से जल जनित बीमारियों का खतरा घटेगा।
आर्थिक लाभ: रिसाव कम होने से पानी की बर्बादी रुकेगी और रखरखाव पर खर्च घटेगा।
सामाजिक सुधार: नागरिकों को नियमित और स्वच्छ पानी मिलेगा जिससे जीवन स्तर बेहतर होगा।
रोजगार: इस परियोजना के चलते स्थानीय स्तर पर श्रमिकों और तकनीकी कर्मियों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
निगम के सामने कार्य समय पर पूरा करने की चुनौती
इस परियोजना को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना नगर निगम और एजेंसी दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। बरसात के मौसम, भूमिगत तारों और अन्य अवरोधों के कारण काम में देरी हो सकती है। निगम ने साफ किया है कि कार्य तय समय सीमा में पूरा होना चाहिए और एजेंसी को सभी बाधाओं का समाधान करते हुए जिम्मेदारी से काम करना होगा।
विज्ञापन
नगर निगम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रहा है। जल्द ही लोगों को इन सभी परियोजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा
सतपाल, कार्यकारी अभियंता नगर निगम