फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The corporation is preparing a roadmap for waste management and construction of modern toilets.

Faridabad News: कचरा प्रबंधन और आधुनिक शौचालय बनवाने के लिए रोडमैप तैयार कर रहा निगम

Sun, 26 Oct 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
The corporation is preparing a roadmap for waste management and construction of modern toilets.
परियोजनाओं में जनता की भागीदारी भी शामिल, दोनों प्रोजेक्ट करीब 350 करोड़ की लागत के हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद अब लोगों की सुविधाओं के लिए चलाई जा रहीं परियोजनाओं में लोगों की भागीदारी भी ले रहा है। निगम दो बड़े प्रोजेक्ट पर लोगों से राय लेकर रोड मैप तैयार कर रहा है। इसमें सभी जोन में 35 शौचालय बनाने के साथ डोर टू डोर कचरा प्रबंधन के प्रोजेक्ट शामिल है। दोनों प्रोजेक्ट 350 करोड़ से अधिक की लागत के हैं। निगम कमिश्नर का बड़ी परियोजनाओं में लोगों को शामिल करने के तरीका लोगों को पसंद आ रहा है।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि निगम प्रत्येक जोन में 5 से 6 सीटर आधुनिक शौचालय बनाएगा। इन शौचालयों को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यह स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक हों। साथ ही दिव्यांगों, महिलाएं और आम जनता इन सुविधाओं का लाभ ले सकें। महिलाओं के लिए विशेष पिंक टॉयलेट और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सभी के लिए लोगों से राय भी ली जा रही है। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों ने अपनी राय दी है। इस पर विचार करने के बाद ही रोड मैप तैयार किया जा रहा है। इस बार जमीनी स्तर पर कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


शहर की सफाई व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव
निगम अब शहर की सफाई व्यवस्था को भी पूरी तरह बदलने जा रहा है। इसके लिए अगले पांच वर्षों में 350 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत घर-घर से कचरा उठाने की प्रणाली लागू की जाएगी। इसमें डोर-टू-डोर कलेक्शन, गीला-सूखा कचरा अलग करना और ट्रांसपोर्टेशन जैसी सेवाएं शामिल होंगी। निगम आयुक्त ने बताया कि नई सफाई प्रणाली को लागू करने से पहले लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि कई लोगों के सुझाव मिले हैं। लोगों की जरूरत को देखते हुए इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------

स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थिति सुधारने के लिए की जा रहीं तैयारियां

2024-25 में स्वच्छता सर्वेक्षण में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में फरीदाबाद को 34वीं रैंक हासिल हुई थी। वहीं, इससे पहले साल में यह रैंक 36 थी। रैंक में कुछ सुधार हुआ है लेकिन इस बार निगम पहले से इसपर काम कर रहा है ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग में अच्छा सुधार किया जा सके।
----------------------------------------

शहरवासियों से अपील की है कि वे इस योजना में सक्रिय रूप से सहयोग दें। लोगों की राय और सुझावों से ही यह सुनिश्चित होगा कि परियोजनाएं वास्तविक जरूरतों के अनुरूप हों और शहरवासियों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण प्राप्त हो। - निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed