{"_id":"64a2d26839b6a8b66b05b178","slug":"the-corporation-is-engaged-in-making-the-city-clean-the-survey-team-will-come-this-month-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8221-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निगम शहर को साफ-सुथरा बनाने में जुटा, इसी माह आएगी सर्वे टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निगम शहर को साफ-सुथरा बनाने में जुटा, इसी माह आएगी सर्वे टीम
विज्ञापन
-निगम की स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई से जुड़े वेंडरों समेत अन्य के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम स्वच्छ सर्वे की तैयारियों में जुट गया है और इसे लेकर संंबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। स्वच्छ सर्वे की टीम इसी माह शहर का दौरा करेगी।
नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभजोत कौर ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को स्वच्छता अभियान से जुड़े लोगों के साथ बैठक हुई। अधिकारी ने बताया कि इसी माह स्वच्छ सर्वे टीम शहर में सफाई कार्याें का मूल्यांकन करने आएगी। ऐेसे में निगम का प्रयास है कि शहर में कूड़ेदानों को साफ रखा जाए। उन्होंने बताया कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा इकोग्रीन के वेंडर उठा रहे हैं। उन्हें इसे और बेहतर करने को कहा गया है। डॉ. प्रभजोत ने बताया कि इसका औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा इकोग्रीन को कूड़ेदानों से सुबह और शाम कूड़े के उठान सुनिश्चित करने को कहा गया है। शहर में करीब 300 बड़े कूड़ाघर हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को भी इसे लेकर हिदायत दी गई है। सफाई निरीक्षकों से कहा गया है कि रूट मैप बनाकर इस पर काम करें। उन्होंने बताया कि सेक्टरों और कॉलोनियों में इस दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कूड़े को सड़क पर ना फेंके।
बता दें कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रमुख है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इस साल स्वच्छ सर्वे में थोड़ा बदलाव किया गया है। इससे पहले टीम सीवर शोधन संयंत्रों की जांच कर चुकी है। अब सर्वे टीम डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़कों की सफाई, सौंन्यर्दीकरण, खुले में कूड़ा डालना समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी लेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पिछले साल 36 वें स्थान पर रहा था फरीदाबाद
स्वच्छ सर्वे में पिछले साल फरीदाबाद का 36 वां स्थान रहा था। स्वच्छता के मामले में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की रैंकिंग में उतार-चढ़ाव रहता है। साल 2017 में फरीदाबाद देशभर में 88वें स्थान पर था। साल 2018 में रैंकिंग पिछड़ कर 216 पर पहुंच गई थी। वर्ष 2019 में 227वें स्थान पर था। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में फरीदाबाद साल 2021 में 41 वें स्थान पर था, जबकि, साल 2022 में 36वें स्थान पर रहा था।