{"_id":"697a5f74eba1fe7a65041f3a","slug":"the-corporation-has-set-up-special-camps-to-regularize-water-and-sewer-connections-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61449-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पानी-सीवर कनेक्शन नियमित करने के लिए निगम ने लगाए विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पानी-सीवर कनेक्शन नियमित करने के लिए निगम ने लगाए विशेष शिविर
विज्ञापन
दो दिन में 312 आवेदन, शहर के अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त के दिशा निर्देशों पर नगर निगम द्वारा शहर में पानी और सीवर कनेक्शनों को नियमित करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का संचालन एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर आवेदन की सुविधा मिल सके।
नगर निगम की ओर से दो दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। इनमें एसजीएम नगर, परशुराम बूस्टिंग, सेक्टर-10, आईपी कॉलोनी, सेक्टर-37, नगर निगम कार्यालय फरीदाबाद और बल्लभगढ़ स्थित हनुमान मंदिर शामिल रहे। शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने अवैध जल एवं सीवर कनेक्शनों को नियमित कराने के लिए आवेदन जमा कराए। निगम अधिकारियों के अनुसार पहले दिन आयोजित शिविरों में कुल 86 पानी कनेक्शन और 88 सीवर कनेक्शन के आवेदन प्राप्त हुए। वहीं दूसरे दिन लगाए गए शिविरों में 69 पानी कनेक्शन और 69 सीवर कनेक्शन के आवेदन दर्ज किए गए। इस तरह दो दिनों में कुल 155 जल कनेक्शन और 157 सीवर कनेक्शन से संबंधित आवेदन नगर निगम को प्राप्त हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को निगम कार्यालयों के चक्कर से राहत देना और अवैध कनेक्शनों को नियमानुसार वैध बनाना है। इससे जल आपूर्ति और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। निगम ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते इन शिविरों का लाभ उठाकर अपने अवैध पानी और सीवर कनेक्शन को नियमित कराएं और निगम के साथ सहयोग करें।