फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The corporation has initiated an inquiry into allegations of misuse of government resources.

Faridabad News: सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोपों पर निगम ने शुरू की जांच

Sat, 13 Jun 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The corporation has initiated an inquiry into allegations of misuse of government resources.
सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोपों पर निगम ने शुरू की जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-25 स्थित नगर निगम के जलघर परिसर में एंटी स्मॉग गन से लैस वाहन के करीब दो घंटे तक बिना उपयोग के चालू हालत में खड़े रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो के आधार पर सरकारी संसाधनों और ईंधन की संभावित बर्बादी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय निवासी ओमप्रकाश और कर्मवीर का आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए तैनात एंटी स्मॉग मशीनों का प्रभावी उपयोग नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि कई बार ये वाहन सड़कों पर संचालन के बजाय सरकारी परिसरों में ही खड़े दिखाई देते हैं, जिससे इनकी मॉनिटरिंग और जवाबदेही पर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन


हालांकि नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। नगर निगम के एक्सईएन नितिन कादियान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वाहन के लंबे समय तक चालू रहने के पीछे तकनीकी कारण थे या मानवीय लापरवाही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed