फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The corporation de-sealed the restaurant and gave it time to remove its belongings.

Faridabad News: रेस्टोरेंट को निगम ने किया डी सील, सामान निकालने का समय दिया

Sun, 28 Dec 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The corporation de-sealed the restaurant and gave it time to remove its belongings.
मंगलवार को किया गया था सील, कुछ सामान रह गया था अंदर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच संचालित हो रहे रेस्टोरेंट को निगम ने डी सील कर दिया है। रेस्टोरेंट संचालक को सामान निकालने का समय दिया गया है। इसके बाद भवन तोड़ने की कार्रवाई की जा सकती है। बीते मंगलवार को निगम ने इस भवन को सील किया था।



मंगलवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले भवन को सील किया और फिर आगे बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। उस समय नगर निगम की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची थी रेस्टोरेंट में काम कर रहे कर्मचारियों ने आनन-फानन में खाद्य सामग्री, फर्नीचर और अन्य सामान निकाल लिया था लेकिन उनका काफी सामान रह गया था।
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि जानकारी के अनुसार इस रेस्टोरेंट के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, सुनवाई के बाद अदालत ने निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जानकारों का कहना है कि निगम को जनवरी में कार्रवाई की रिपोर्ट कोर्ट में सौंपनी है। इससे पहले निगम की तरफ से भवन पर दोबारा कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed