{"_id":"6a5e6ebec7dca355990664a5","slug":"the-corporation-conducted-an-anti-encroachment-drive-in-nit-3-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75392-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी-3 में निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी-3 में निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम ने डीएवी शताब्दी कॉलेज के सामने से अतिक्रमण हटाया । संवाद
सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने सोमवार को एनआईटी-3 में डीएवी कॉलेज के सामने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। निगम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। निगम की टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची और सड़क पर रखे सामान व अस्थायी ढांचों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से अतिक्रमण होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती थी, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निगम की कार्रवाई के बाद सड़क पर यातायात सुचारु होता नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन कुछ ही दिनों में दोबारा कब्जे हो गए। स्थानीय लोगों ने निगम से लगातार निगरानी रखने की मांग भी की।