{"_id":"68cc57273b02d08ead082dc9","slug":"the-convocation-ceremony-will-be-held-on-20th-at-the-government-womens-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51673-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राजकीय महिला महाविद्यालय में 20 को होगा दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राजकीय महिला महाविद्यालय में 20 को होगा दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
स्नातक व स्नातकोत्तर की छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में 20 सितंबर को दीक्षांत एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, समारोह में बीकॉम, बीबीए, बीए, बीजेएमसी, बीबीटीएम, बीएससी समेत अन्य पाठ्यक्रमों की छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। इसके साथ ही वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
उच्च जिला शिक्षा अधिकारी एवं कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुनिधि ने बताया कि यह समारोह छात्राओं की मेहनत और उपलब्धियों का प्रतीक है। डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में कठिन परिश्रम और लगन से सफलता हासिल की है। वार्षिक पुरस्कार समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इसमें छात्राएं संगीत, नृत्य और नाट्य मंचन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। महाविद्यालय परिवार का कहना है कि यह अवसर छात्राओं के परिजनों और शिक्षकों के लिए भी यादगार दिन साबित होगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे समारोह में समय पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनें। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा और संस्कार का संगम ही महाविद्यालय की पहचान है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया जाएगा।