{"_id":"66c8ca0419f27ad1be050ec7","slug":"the-contractor-built-a-new-road-without-demolishing-the-old-road-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29626-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुरानी सड़क को तोड़े बिना ही ठेकेदार ने बना दी नई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुरानी सड़क को तोड़े बिना ही ठेकेदार ने बना दी नई सड़क
Fri, 23 Aug 2024 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
- लोगों की शिकायत के बाद टीम ने किया गली का निरीक्षण, रिपोर्ट आने के बाद होगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निर्माण कार्यों में ठेकेदारों की लापरवाही का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को बल्लभगढ़ में कुटिया वाली गली से आया है। यहां ठेकेदार ने बिना पुरानी सड़क को तोड़े नई सड़क का निर्माण कर दिया। इस कारण गली में बने हुए मकान दो-दो फुट नीचे हो गए है और बारिश का सारा पानी घरों में भर रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो और अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. आनंद शर्मा के पास की है। अतिरिक्त उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बृहस्पतिवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से आई टीम ने गली का निरीक्षण भी किया था।
स्थानीय निवासी अजय सिंह, सुशील यादव और अतर सिंह ने बताया कि यहां पहले गली में मकान दो फुट ऊंचे थे। गली काफी जर्जर हो चुकी थी। लोगों ने नगर निगम से यहां आरएमसी सड़क बनाने की मांग की। इस पर नगर निगम अधिकारियों ने संज्ञान लिया और लोगों की मांग को देखते हुए नई सड़क का निर्माण करवाया दिया लेकिन पुरानी सड़क को नहीं तोड़ा गया। पुरानी सड़क के ऊपर ही मलबा डालकर नई सड़क बना दी गई। इसके अलावा लोगों ने बताया कि यह सड़क विधायक के फंड से बनाई गई है। इसके बावजूद ठेकेदार ने सड़क निर्माण में लापरवाही बरती है। लोगों ने निर्माण के समय ठेकेदार को सड़क तोड़कर दोबारा बनाने के लिए कहा था। जानबूझ कर ठेकेदार ने पुरानी सड़क को नहीं तोड़ा। ऐसे में लोगों ने मांग कि है कि लापरवाही को लेकर ठेकेदार का भुगतान रोक देना चाहिए।
वर्जन
मेरे पास शिकायत आई थी। इसके बाद टीम को निरीक्षण के लिए भेजा गया था। अभी मेरे पास निरीक्षण की रिपोर्ट आई नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. आनंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त, फरीदाबाद