फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The contract of MVN Police Naka Zone was sold for the highest price of Rs 25.21 crore

Faridabad News: 25.21 करोड़ रुपये में सबसे महंगा बिका एमवीएन पुलिस नाका जोन का ठेका

Tue, 03 Jun 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The contract of MVN Police Naka Zone was sold for the highest price of Rs 25.21 crore
983 करोड़ रुपये में 64 जोन के हुए टेंडर, 12 की बजाय 22 महीने के लिए मान्य रहेगा ठेका
विज्ञापन

हेमलता
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में आबकारी विभाग की ओर से 983 करोड़ रुपये में 64 जोन के शराब ठेकों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक जोन में 2 शराब ठेके हैं। इसके तहत सबसे महंगा शराब का ठेका 25.21 करोड़ रुपये में एमवीएन पुलिस नाका जोन का छूटा है। वहीं दूसरा राउंड 4 जून को होगा जिसमें 51 जोन के ठेकों को छोड़ा जाएगा।
आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से नई शराब नीति के तहत अब लाइसेंस 12 महीने की बजाय पूरे 22 महीनों यानी जून 2025 से मार्च 2027 के लिए मान्य रहेगा। यही वजह है कि रिजर्व प्राइज को भी लगभग दोगुना कर दिया गया। जिसके तहत अभी तक विभाग की ओर से 983 करोड़ रुपये के ठेके छोड़ दिए गए हैं। जिसमें 64 जोन हैं। नई नीति के तहत बोलीदाता केवल पांच प्रतिशत सुरक्षा राशि जमा कर शराब कोटा उठा सकते हैं। जिले में शराब ठेकों के 115 जोन हैं। प्रत्येक जोन में दो ठेके हैं। नई आबकारी नीति में इस बार शराब ठेकों के जोन में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन

उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त अनिल कुमार यादव ने बताया कि उनकी ओर से पहला राउंड हो चुका है। जिसमें जिले के 115 जोन में से 64 जोन के ठेके छोड़ दिए गए हैं। यह सभी ठेके 983 करोड़ 40 लाख 97 हजार रुपये के है। वहीं 4 जून को दूसरा राउंड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंतपुर का ठेका दूसरा सबसे महंगा रहा
ग्रेटर फरीदाबाद में स्थित एमवीएन पुलिस नाके का ठेका सबसे महंगा छूटा है। इसे 25 करोड़ 21 लाख 80 हजार रुपये में छोड़ा गया है। वहीं दूसरे नंबर पर बसंतपुर स्थित ठेका है। इसे 24 करोड़ 85 लाख 9 हजार 7 रुपये में छोड़ा गया है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर श्याम कॉलोनी का जोन रहा है। इसे 23 करोड़ 91 लाख 88 हजार 888 रुपये में छोड़ा गया है। आंकड़ों के अनुसार इस साल रिवेन्यू 1777 करोड़ रुपये का है। जिसमें से 983 करोड़ 40 लाख 97 हजार 272 रुपये को ठेका छोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed