फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The construction of a flyover at Pyala Gate will provide relief from traffic jams.

Faridabad News: प्याला फाटक पर फ्लाईओवर बनने से जाम से मिलेगी निजात

Tue, 18 Nov 2025 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The construction of a flyover at Pyala Gate will provide relief from traffic jams.
दोबारा से शुरू किया गया निर्माण कार्य, त्योहारों के चलते 20 दिन से बंद था काम
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से गांव के रास्ते केजीपी एक्सप्रेसवे जाना भी हो जाएगा सुगम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे से गांव के रास्ते कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे जाना अब सुगम हो जाएगा। रेलवे की ओर से प्याला फाटक के ऊपर फ्लाईओवर बनाने का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। त्योहार के चलते करीब 20 दिन से निर्माण कार्य नहीं हो रहा था, लेकिन अब दोबारा से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब पिलर के ऊपर स्लाइड बनाने का कार्य चल रहा है। जिसके बाद इसके ऊपर गर्डर रखे जाएंगे। इस फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों को जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। फाटक को क्रॉस करने के दौरान होने वाले हादसों पर भी रोक लगेगी।

प्याला रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने को सन 2018 में मंजूरी मिल गई थी। सन 2019 में काम शुरू होना था लेकिन यहां जब रेलवे के ठेकेदार ने काम शुरू करने का प्रयास किया तो गेल इंडिया की ओर से बताया गया कि अंडरपास के दायरे में गेल इंडिया की दो पाइप लाइनें आ रही हैं। यह पाइपलाइन यहां से छांयसा जा रही हैं। इस पर रेलवे ने गेल इंडिया प्रबंधन से इन पाइप लाइनों को यहां से स्थानांतरित करने का आग्रह किया। लेकिन गेल इंडिया और रेलवे के उच्च अधिकारियों के बीच इन पाइप लाइनों को हटाने पर सहमति नहीं बनी। इस वजह से रेलवे प्याला ने फाटक पर अंडरपास की बजाय 37 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाने की योजना को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


50 गांव के लोगों को मिलेगा फायदा
प्रोजेक्ट इंजीनियर अब्बास ने बताया कि यह फ्लाईओवर दो जिलों को जोड़ने का कार्य करेगा। गांव असावटी जो की पलवल जिले में आता है, अगर गांव के लोगों को डीग की ओर आना है तो वह गांव प्याला के रास्ते फ्लाईओवर को क्रॉस करके 5 मिनट में पहुंच जाएंगे। पहले उनको फाटक की वजह से आधे से एक घंटे का समय लगता था। फ्लाईओवर के शुरू होने से नेशनल हाईवे से प्याला के रास्ते गांव डीग, फतेहपुर बिल्लौच, नरियाला, गांव मोहना, छांयसा होते हुए केजीपी जाना भी आसान हो जाएगा। इस रास्ते के शुरू होने से करीब 50 से अधिक गांव के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed