{"_id":"68e80b176909ec0db90514a8","slug":"the-condition-of-footpaths-in-the-city-is-bad-causing-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53185-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर में फुटपाथ की हालत खराब, बन रहे हादसों का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर में फुटपाथ की हालत खराब, बन रहे हादसों का कारण
विज्ञापन
वाहन चालक फुटपाथ पर खड़े कर देते हैं वाहन, कई जगह दुकानदारों ने भी कर रखा है कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में फुटपाथों की हालत काफी खराब हो चुकी है। 10 लाख की ज्यादा आबादी वाले इलाके में शामिल फरीदाबाद में पैदल राहगीरों की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। प्रशासन की लाख घोषणाओं और करोड़ों की योजनाओं के बावजूद शहर के ज्यादातर फुटपाथ बदहाल हालत में हैं। कहीं फुटपाथ पूरी तरह टूट चुके हैं, कहीं फुटपाथ से ऊंचे सीवर के मेनहोल बना रखे हैं, तो कई जगहों पर फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुके हैं।
शहर के एनआईटी, बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्रों में बनाए गए फुटपाथों पर जगह-जगह टूटी टाइलें, उखड़ी ईंटें और गड्ढे साफ दिखाई देते हैं। पैदल चलने वालों के लिए ये फुटपाथ अब जोखिम का कारण बन चुके हैं। अमर उजाला की टीम ने जब शहर के फुटपाथों की पड़ताल की तो सामने सामने आया कि कई फुटपाथों के बीच सीवर के मैनहोल बने हैं। सेक्टर 15-16 के डिवाइडिंग रोड पर सीवन के मैनहोल फुटपाथ से ऊंचे बने होने के कारण लोगों को निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाती है वहीं अंधेरे में कोई हादसे का शिकार भी हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार निगम को शिकायत दी, लेकिन केवल सर्वे हो रहा है या टेंडर प्रक्रिया में है जैसे जवाब ही मिलते हैं। एनआईटी-1, सेक्टर 15 मार्केट और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड के फुटपाथों पर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं।
30 मीटर व 30 मीटर से अधिक वाली शहर की सड़कें एफएमडीए के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। वहीं निगम क्षेत्र में आने वाली सड़कों के फुटपाथ ठीक स्थिति में है जहां जरूरत है उन्हें बनाने का काम किया जा रहा है। - ओमवीर, एसई नगर निगम फरीदाबाद