फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The committee sent a legal notice to the people related to the film Adipurush

Faridabad News: कमेटी ने फिल्म आदिपुरूष से संबधित लोगों को भेजा लीगल नोटिस

Thu, 22 Jun 2023 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
The committee sent a legal notice to the people related to the film Adipurush
कमेटी ने फिल्म आदिपुरुष से संबंधित लोगों को भेजा लीगल नोटिस सभी लोगों से 15 दिनों में नोटिस का मांगा जवाब अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी के निर्देशक हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि आदिपुरुष फिल्म में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कमेटी के प्रधान व शहर के प्रमुख अभिवक्ता तेजिंद्र खरबंदा ने 8 लोगों को लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में टी सीरीज, भारत भूषण, कृष्ण कुमार व ओम राऊत फिल्म र्निमाता, मनोज शुक्ला संगीतकार, सैफ अली खान, प्रभास, कृति को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


कमेटी के प्रधान व अधिवक्ता ने कहा कि मनोज शुक्ला ने सारी हदें पार करते हुए एक इंटरव्यू में यहां तक कह डाला कि हनुमान जी भगवान ही नहीं थे, जबकि हमारे रामायण में भगवान हनुमान जी को भगवान शिवजी का अवतार बताया गया है। हिन्दू धर्म में भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। उनकी इस बात ने हिन्दू धर्म की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है, जिसके लिए फिल्म से संबंधित सभी लोगों को इस लीगल नोटिस का 15 दिनों में जवाब देना होगा। हरीश चंद्र आजाद ने कहा कि इस फिल्म में हमारे हिन्दू ग्रंथ रामायण से छेड़छाड़ कर बहुत गलत तरीके से दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस फिल्म पर रोक लगनी चाहिए और हमारे हिन्दू धर्म का मजाक उड़ाने के लिए इस फिल्म से संबंधित सभी लोगों को सजा भी होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ऐसी फिल्मों को पास कैसे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed