फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Commissioner inspected the Municipal Corporation and Smart City offices.

Faridabad News: आयुक्त ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी कार्यालय का किया निरीक्षण

Wed, 02 Sep 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The Commissioner inspected the Municipal Corporation and Smart City offices.
अधिकारियों को आम जनता के मुद्दों के निपटान के कड़े निर्देश दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त यशेंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक कार्यालयों का मंगलवार पहला दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी कार्यालय, बल्लभगढ़ निगम जोन कार्यालय और विभिन्न अतिरिक्त व संयुक्त आयुक्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सभी जगहों पर कार्यालय सुचारू रूप से संचालित मिलते हुए पाए गए, जहां आयुक्त ने कामकाज की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि जनसुनवाई शिविरों में आने वाली हर एक शिकायत पर पूरी गंभीरता से कार्रवाई की जाए। नागरिकों को निगम से जुड़ी सेवाएं प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


शहर की साफ-सफाई और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को लेकर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा फरीदाबाद बनाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वर्तमान में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के बावजूद शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार वैकल्पिक प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर निगरानी रखने और समस्याओं का तत्काल निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विजन के अनुरूप प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छ और उन्नत बनाना है। नगर निगम फरीदाबाद इस दिशा में पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है ताकि शहरवासियों को पारदर्शी और प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed