फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city's electricity system will be improved at a cost of Rs 1891 crore

Faridabad News: 1891 करोड़ रुपये की लागत से शहर की बिजली व्यवस्था में होगा सुधार

Mon, 02 Jun 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The city's electricity system will be improved at a cost of Rs 1891 crore
स्मार्ट सिटी के कई जगह लगाए जाएंगे फीडर, शहरी एवं औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर होगी आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम शहर में बिजली आपूर्ति के ढांचे को मजबूत करने के लिए 1891 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसको लेकर विभाग की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। इसके तहत जिले में कई जगहों पर नए फील्ड लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को बिजली से संबंधित कोई परेशानी ना हो। यह कार्य दो साल के अंदर पूरा हो जाएगा।

स्मार्ट सिटी में रहने वाले करीब 25 लाख लोगों को गर्मी के साथ-साथ सर्दी के दिनों में बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है। जिसको लेकर लोग सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर जाम लगते हैं। उसी समस्या को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम बिजली की आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए कार्य शुरू कर रही है। जिसके तहत जिले में विभिन्न जगहों पर 11 किलो वाट के नए फीडर लगाए जाएंगे। जिससे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ औद्योगिक नगरी को भी फायदा होगा। लोगों को बिजली कटौती से छुटकारा मिलेगा। इसको लेकर विभाग की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। यह कार्य 2 साल के अंदर पूरा हो जाएगा। इस साल के अंत तक या अगले साल कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा फायदा

पल्ला, सेक्टर-31, सेक्टर-37, यूएसए, ग्रीन फील्ड, सूरजकुंड, पाली, एफसीआई, धौज, हैदराबाद, ओसवाल, सेक्टर-23, डाबरीवाला, ईदगाह, एन/इंडिया, जी/स्टील, पी/स्टील, सेक्टर-64, , एस्कॉर्ट्स-1, एस्कॉर्ट्स-2, फोर्ड, फरीदाबाद सर्कल, सेक्टर 58, ओरिएंट स्टील, सेक्टर 46, 21डी, एनएच 3 में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। दिन प्रतिदिन बढ़ी हुई जरूरत को देखते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाएगा। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने के लिए 1891 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 प्रतिशत तक बढ़ी मांग
जिले में उद्योगों में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। बिजली निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में औद्योगिक श्रेणी की खपत 27,690.04 लाख यूनिट रही थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 23,412 लाख यूनिट रही। उपरोक्त आंकड़ों से पता चलता है कि शहर में औद्योगिक श्रेणी में बिजली की मांग में 18.27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी हुई जरूरत को देखते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed