फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city will be made more beautiful with the efforts of the employees.

Faridabad News: कर्मचारियों के प्रयास से शहर को बनाया जाएगा और सुंदर

Fri, 19 Sep 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The city will be made more beautiful with the efforts of the employees.
निगम आयुक्त ने स्वच्छता पखवाड़े में कार्य कर रहे स्वच्छता मित्रों को सराहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निगम आयुक्त ने निगम कर्मचारियों के साथ कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी लंबित मांगों पर सहमति व्यक्त की। उनकी मांगों में वर्दी, जूते, कूड़ा उठाने हेतु रिक्शे तथा निगम में सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दे शामिल थे।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े में कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है और इन्हीं के प्रयासों से शहर को और अधिक स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकता है। निगम आयुक्त ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कर्मचारी और बेहतर कार्य करेंगे, जिससे फरीदाबाद स्वच्छता की दिशा में एक मिसाल कायम करेगा।
विज्ञापन


निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अवगत कराया कि शीघ्र ही प्रत्येक जोन में 500-500 रिक्शे उपलब्ध कराए जाएंगे। इन रिक्शों के सैंपल निगम के पास आ चुके हैं। इन रिक्शों के आने से सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सुमन रतरा, निगम यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर, प्रधान नरेश शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। यूनियन प्रतिनिधियों ने निगम आयुक्त के सकारात्मक निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निगम प्रशासन की यह पहल सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed