{"_id":"6aecbacc6d3ffee1250384f5","slug":"the-city-will-be-illuminated-with-earthen-lamps-and-colorful-lights-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84687-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मिट्टी के दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मिट्टी के दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएगा शहर
विज्ञापन
सेक्टरों और सोसाइटियों में सजाए जा रहे पंडाल, लगेंगे फूड स्टॉल
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और सजावटी सामान की खरीदारी में जुटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दीपों के पर्व दिवाली को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बनने लगा है। घरों से लेकर बाजारों और सोसाइटियों तक त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। कहीं मिट्टी के दीये सजाए जा रहे हैं तो कहीं रंग-बिरंगी लाइटों से घरों और इमारतों को रोशन करने की तैयारी चल रही है।
खासकर सेक्टरों और बड़ी आवासीय सोसाइटियों में इस बार दिवाली को विशेष अंदाज में मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। कई जगह पंडाल सजाए जाएंगे और लोगों के मनोरंजन व खानपान के लिए फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। दिवाली की रौनक के बीच आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले ही शहर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह दिखाई देने लगा है। बृहस्पतिवार को एनआईटी-1, एनआईटी-5, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद के बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई। लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, रंगोली, बंदनवार और घरों को सजाने का सामान खरीदते नजर आए। बाजारों में दुकानदारों ने भी आकर्षक तरीके से अपनी दुकानें सजाई हैं। शाम होते-होते बाजारों में भीड़ और बढ़ गई।
उधर, सेक्टर-2, 3, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 31 और 37 सहित कई क्षेत्रों में सामूहिक रूप से दिवाली मनाने की तैयारियां चल रही हैं। आगमन सोसाइटी, पुरी प्राणायाम, समर पाम, ओमैक्स, पुरी लैवेंडर, पीयूष हाइट्स, रॉयल हेरिटेज, ओजोन, एसआरएस रेजिडेंसी और एसआर पर्ल जैसी सोसाइटियों में भी विशेष सजावट की जा रही है। कॉमन एरिया, पार्कों और प्रवेश द्वारों को लाइटिंग से सजाया जा रहा है। कई सोसाइटियों में पंडाल बनाकर सामूहिक लक्ष्मी पूजन और दीपोत्सव मनाने की योजना है।
विज्ञापन
बच्चों में नए कपड़ों और आतिशबाजी को लेकर उत्साह
दिवाली को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है। बच्चे नए कपड़े खरीदने, घरों को सजाने और आतिशबाजी की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, परिवारों में लक्ष्मी पूजन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। महिलाएं घरों की सफाई और सजावट के साथ पूजा की सामग्री जुटा रही हैं। सोसाइटियों की ओर से सामूहिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जा रहा है। कुल मिलाकर इस बार दिवाली पर शहर के बाजारों के साथ-साथ सेक्टरों और सोसाइटियों की गलियां भी दीयों और रोशनी से जगमगाने को तैयार हैं।