फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city will be illuminated, the Municipal Corporation has started the work of installing LED street lights.

Faridabad News: शहर होगा जगमग, नगर निगम ने शुरू किया एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम

Thu, 12 Feb 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated, the Municipal Corporation has started the work of installing LED street lights.
लगाई जा रही हैं 31100 लाइटें, दो महीने में परियोजना पूरी हो जाएगी
विज्ञापन

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की सड़कों और गलियों से अंधेरा हटाने की बड़ी योजना अब कागजों से निकलकर जमीन पर उतर चुकी है। नगर निगम ने पूरे जिले में 31100 नई आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम विधिवत शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि अगले दो महीने के भीतर यह परियोजना लगभग पूरी हो जाएगी। यह पहल रोशनी बढ़ाने के साथ शहर की सुरक्षा, सुविधा और ऊर्जा बचत के लिहाज से एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है। योजना के दायरे में सभी पांच नगर निगम डिवीजन के साथ-साथ निगम सीमा में शामिल 24 गांव भी शामिल हैं ताकि शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच विकास का अंतर कम हो सके।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार खराब और कमजोर स्ट्रीट लाइटों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। कई इलाकों में पुरानी सोडियम और कम क्षमता वाली एलईडी लाइटें पूरी तरह खराब हो चुकी थी जबकि नई खरीद पर पहले कुछ तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनें आ रही थी। अब इन बाधाओं को दूर करते हुए निगम ने परियोजना को फास्ट-ट्रैक मोड में ले लिया है। फिलहाल अलग-अलग इलाकों में पोल चिन्हांकन, केबलिंग और नई फिटिंग लगाने का काम चल रहा है। प्राथमिकता उन वार्डों और मुख्य सड़कों को दी जा रही है जहां अंधेरे की समस्या सबसे ज्यादा थी। निगम का लक्ष्य है कि अप्रैल तक अधिकांश इलाकों में नई लाइटें जलने लगें। निगरानी के लिए अलग-अलग टीमों को फील्ड में तैनात किया गया है ताकि गुणवत्ता और समय सीमा दोनों सुनिश्चित हो सकें।
विज्ञापन


वैज्ञानिक योजना के साथ वार्डवार कवरेज

नगर निगम ने यह परियोजना केवल संख्या बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि वास्तविक जरूरत के आधार पर तैयार की है। बड़ी संख्या में पुरानी 36-वाट की लाइटें हटाकर ऊर्जा-कुशल आधुनिक एलईडी लगाई जा रही हैं जो कम बिजली में ज्यादा रोशनी देंगी। साथ ही कई जगहों पर पुरानी 24-वाट एलईडी की जगह अधिक क्षमता वाली 45-वाट हाई-ल्यूमिनस लाइटें लगाई जा रही हैं जिससे दृश्यता में स्पष्ट सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवीजन के हिसाब से लाइटें लगेंगी

नगर निगम के आधिकारिक वितरण चार्ट के अनुसार 31100 एलईडी लाइटों को उनकी क्षमता और क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग डिवीजनों में बांटा गया है। सबसे बड़ी संख्या में पूरे शहर के लिए 36-वाट की 24,638 पुरानी लाइटें बदली जाएंगी। इसके अलावा डिवीजन-III में 90-वाट की 800 और 150-वाट की 60 लाइटें लगेंगी जबकि डिवीजन-II में 60-वाट की 1100, 90-वाट की 330 और 150-वाट की 100 लाइटें तय की गई हैं। डिवीजन-V में 150-वाट की 36, 90-वाट की 500 और 60-वाट की 500 लाइटें लगाई जाएंगी। डिवीजन-I के हिस्से में 150-वाट की 36 और 90-वाट की 1500 लाइटें आई हैं वहीं डिवीजन-IV में 60-वाट की 500 लाइटें लगेंगी। शहर से सटे 24 गांवों के लिए 90-वाट की 500 और 60-वाट की 500 लाइटें अलग से रखी गई हैं ताकि ग्रामीण इलाकों में भी समान रोशनी सुनिश्चित हो सके।



--
दो माह में लाइटिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed