फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city spruced up ahead of the Chief Minister's arrival.

Faridabad News: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले चमका शहर

Sat, 04 Apr 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The city spruced up ahead of the Chief Minister's arrival.
मुख्यमंत्री नायब सैनी के फरीदाबाद आगमन से पहले चमका शहर, कूड़े के ढेर साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित एफएमडीए की सातवीं अथॉरिटी बैठक को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री के आने से पहले ही नगर निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था में पूरी ताकत झोंक दी।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए निगम ने शहर के उन हिस्सों से कूड़े के ढेर हटा दिए, जो लंबे समय से परेशानी का सबब बने हुए थे। इस कार्य के लिए भारी संख्या में ट्रैक्टरों और जेसीबी मशीनों की सहायता ली गई। विशेष रूप से बीपीटीपी रोड, सेक्टर-11, 12, 14 और 15 में सफाई का जोर देखने को मिला। अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि वे मौके पर पहुंचकर अपनी हाजिरी दर्ज कराएं, जिससे लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन


सीएम के प्रोटोकॉल और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-12 के आसपास लगने वाली अवैध रेहड़ियों को पूरी तरह हटा दिया गया और कई अस्थायी दुकानों को बंद कराया गया। प्रशासन का मुख्य फोकस उन रास्तों पर रहा, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर इसी तरह की मुस्तैदी सामान्य दिनों में भी दिखाई जाए, तो शहर की सूरत बदल सकती है। फिलहाल, मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed