फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city resounded with chants of "Ganpati Bappa Morya."

Faridabad News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर

Tue, 15 Sep 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The city resounded with chants of "Ganpati Bappa Morya."
फरीदाबाद एनआईटी ​स्थित ​शिक्षण संस्थान में छात्राओं ने गणेश उत्सव मनाया । स्रोत: संस्थान
जगह-जगह सजे पंडाल, शोभायात्रा और कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। शहर के 50 से अधिक इलाकों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की। इस दौरान कई स्थानों पर शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को पंडाल तक लेकर पहुंचे। प्रतिमा स्थापना के दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।

गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद पंडालों में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए। सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम के समय पंडालों और मंदिरों में आरती, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज में शांति की कामना की। आयोजकों की ओर से भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए निजी सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


सोसाइटियों में भी सजाए गए भव्य पंडाल

ग्रेटर फरीदाबाद की विभिन्न सोसाइटियों में भी गणेश उत्सव की धूम रही। रॉयल हेरीटेज, बीपीटीपी कॉलोनी, आगमन सोसाइटी, पुरी प्राणायाम, आरपीएस सवाना, एसआरएस रेजीडेंसी, ओमेक्स, ओजोन, पुरी अमन विलास, समर पाम, पार्क फ्लोर-2, एडल डिवाइन कोर्ट, पीयूष हाइट्स और पुरी लैवेंडर समेत कई सोसाइटियों में आकर्षक पंडाल सजाए गए। इसके साथ ही सेक्टरों में भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साह के साथ पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता मंदिर में हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह

एनआईटी-1 स्थित गीता मंदिर में गणपति की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ हुआ। पंडित रामानुजम के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान आकाश पाटनकर, शिवानी पाटनकर, चेतन पाटनकर और निकिता पाटनकर ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष संदीप राव, महासचिव राजेश पोतदार, कोषाध्यक्ष निलंगी करंगुटकर और सुभाष देवस्थले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

घरों में भी स्थापित किए बप्पा

सार्वजनिक पंडालों के अलावा लोगों ने घरों और मंदिरों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित कीं। फूल-मालाओं से बप्पा का स्वागत कर भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालु अब सुबह-शाम दीपक जलाकर आरती करेंगे। कई परिवार चार दिन तो कई एक सप्ताह तक गणेश पूजा करने के बाद धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन करेंगे।

महाराष्ट्र मित्र मंडल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की स्थापना



महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। मंडल के संरक्षक यशवंत पांचाल और यशोदा पांचाल ने शास्त्रोक्त विधियों से पूजा संपन्न कराई। इसके बाद भक्तों ने सामूहिक आरती की और प्रसाद वितरित किया। सुरेश मेस्त्री ने कहा कि गणेश उत्सव पहले महाराष्ट्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता था, लेकिन अब फरीदाबाद में भी यह पर्व उसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।


-------

खजानी संस्थान में छात्राओं ने की पूजा


खजानी विमन्स वोकेशनल इंस्टीट्यूट में छात्राओं ने गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। भक्ति गीतों और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से संस्थान का माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा के बाद छात्राओं और संस्थान के सदस्यों को प्रसाद बांटा गया। संस्थान के निदेशक संजय चौधरी ने कहा कि भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक, ज्ञान, सफलता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed