फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city is not clean even in preparation for clean survey

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी में भी शहर नहीं साफ

Wed, 09 Mar 2022 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
The city is not clean even in preparation for clean survey
फरीदाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान भी शहर साफ-सुथरा नहीं बन पा रहा है। निगम का स्वच्छता अभियान महज कुछ क्षेत्रों की सीमित रह रहा है। ऐसे में जहां-तहां कूड़ा पसरा रहता हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। यहां तक कि कूड़े की ढेर पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। इससे हादसे की भी संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी चल रही है। अधिकारियों को अंदेशा है कि सर्वेक्षण के लिए भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की टीम इस महीने कभी भी शहर का दौरा कर सकती हैं। लिहाजा नगर निगम की ओर से पूरी तैयारी का दावा किया जा रहा है। शहर को पूर्णत: स्वच्छ करने पर जोर दिया जा रहा है। हर वार्ड में इसके लिए टीम गठित की गई है। सभी को जिम्मेदारी भी दी गई। बावजूद शहर स्वच्छ नहीं बन पा रही है। कुछ क्षेत्रों को छोड़कर निगम के बांकी क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

नगरपार में ज्यादातर अवैध कॉलोनियां है। हालांकि सभी निगम क्षेत्र में आते हैं। बावजूद वहां साफ-सफाई पर पूरा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नहर पार स्थित ईस्माइलपुर, रोशन नगर, सेक्टर-91, सूर्या विहार, सूर्या नगर, पल्ला, धीरज नगर, एतमादपुर, तिलपत आदि कई ऐसे क्षेत्र है, जहां सड़क किनारे कूड़ों का अंबार लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम की गाड़ी भी समुचित तरीके से कूड़े का उठान नहीं कर रही है। इससे परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसकी तैयारी पूरी जोरों पर है। निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारी को हिदायत है कि शहर को जल्द से जल्द पूर्णत: स्वच्छ बनाएं।

- डॉ. नितीश पोरवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
स्वच्छ सर्वेक्षण में ऑनलाइन दे फीडबैक
फरीदाबाद। नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। इसके लिए शहर में सफाई से लेकर वॉलपेटिंग का काम चल रहा है। वहीं, इस बार सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक में बदलाव किया गया है। इसमें लोगों से ऑलनाइन फीडबैक मांगा जा रहा है। ऐसे में कई बार लोगों को ओटीपी न आने की समस्या हो रही है। नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण को पिछले साल से ही तैयारियों में लगा हुआ है। जिससे की मार्च 2022 में स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर का सफाई में बेहतर नंबर आ सके। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितिश पोरवाल ने बताया कि पहले से शहर की साफ-सफाई में काफी सुधार हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में फरीदाबाद को अच्छे रैंक दिलवाने में पोर्टल पर जानकारी भरे और मोबाइल पर आए ओटीपी डालकर सबमिट कर दें। द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//ह्यह्य-ष्द्घ.ह्यड्ढद्वह्वह्म्ड्ढड्डठ्ठ.शह्म्द्द/प्त/द्घद्गद्गस्रड्ढड्डष्द्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed