{"_id":"671ab3c6e5db4ffbb4068925","slug":"the-cia-team-which-had-come-to-arrest-the-accused-was-attacked-faridabad-news-c-26-1-del1005-32718-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आरोपी को पकड़ने पहुंची सीआईए की टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आरोपी को पकड़ने पहुंची सीआईए की टीम पर हमला
विज्ञापन
स्य हुए जख्मी, भूपानी थाने में सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी जतिन उर्फ जीतू को सीआईए टीम पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर सीआईए टीम पर हमला बोल दिया। झगड़े में सीआईए टीम के कुछ लोग चोटिल भी हो गए हैं। सीआईए की टीम ने कानून का डर दिखाकर किसी तरह से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके बाद भूपानी थाने में हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
सीआईए के सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने भूपानी थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह भूपानी गांव में अपनी टीम के साथ आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी जतिन उर्फ जीतू को पकड़ने के गए थे। उनके साथ कांस्टेबल संदीप, विकास, आशु, जगदीश और मुकेश भी थे। उन्हें पता चला की आरोपी एचडीएफसी बैंक के सामने एक दुकान पर बैठा हुआ है। वह दुकान पर पहुंचे तो टीम को देखकर जतिन भागने लगा। टीम उसका पीछा करते हुए घर के पास पहुंची। जहां घर के बाहर आरोपी जतिन खड़ा होकर चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जो गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। जब टीम गिरफ्तार करने लगी तो परिजनों ने टीम के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई हो गई। उसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गए। जब सीआईए की टीम ने कानून का डर दिखाया तो अन्य लोग पीछे हटे। इसके बाद सीआईए की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सीआईए की टीम आरोपी को जबरन छुड़वाने और हमला करने की शिकायत देकर भूपानी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर के बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।