{"_id":"690f9302e8e907feac0d9a91","slug":"the-children-created-the-painting-on-paper-and-were-thrilled-to-see-the-magic-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55331-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बच्चों ने चित्रकला को कागज पर उकेरा, जादू देखकर झूम उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बच्चों ने चित्रकला को कागज पर उकेरा, जादू देखकर झूम उठे
विज्ञापन
सेक्टर- 70 स्थित आगमन सोसाइटी में प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया बढ़ चढ़कर भाग, विजेताओं को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 70 स्थित आगमन सोसाइटी में अमर उजाला की ओर से शनिवार को फनटास्टिक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर भाग लिया और अपनी चित्रकला को बेहतरीन तरीके से कागज पर उकेरा। इसके बाद मैजिक शो हुआ, जिसमें बच्चों ने जादू देखे। जादू देख कर बच्चे बहुत हैरान हुए और बीच-बीच में खूब ठहाके भी लगाए।
चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप पांच-पांच बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने किया। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर आयांश वर्मा, दूसरे स्थान पर अयांश मदनावत, तीसरे स्थान पर तुलसी, चौथे स्थान पर अनुष्का और पांचवें स्थान पर कार्तिकेय को विजेता घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर भव्या गुप्ता, दूसरे स्थान पर हितेश, तीसरे स्थान पर स्नेहा, चौथे स्थान पर निमिशा और पांचवें स्थान पर लतीशा विजेता रहे।
विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही अन्य सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस कार्यक्रम में आगमन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान सुरेश गोयल, उप प्रधान रविंदर मलिक, कोषाध्यक्ष राजीव जैन, संयुक्त सचिव जशोदा चौहान समेत अन्य निवासियों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आप भी अपनी सोसाइटी में अगर फन-टास्टिक शाम कार्यक्रम का आयोजन करवाना चाहते हैं तो हमसे 7617700844 पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आप चित्रकारी की कला से जुड़े हैं और इस आयोजन में एक्सपर्ट के रूप में शामिल होना चाहते हैं तो भी हमसे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।